मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

राजस्थानः पाली में बेचे जा रहे थे ' आई लव पाकिस्तान' लिखे गुब्बारे









राजस्थान के पाली शहर में फुटपाथ पर 'लव पाकिस्तान' लिखे गुब्बारे बेचते हुए कुछ लोगों को बुधवार रात की रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया. खानाबदोश परिवार के इन लोगों के पास काफी मात्रा में ऐसे गुब्बारे मिले हैं. पुलिस ने उनसे पूछताछ कर रही है.

दरअसल, पुलिस ने एक सूचना के आधार पर शहर की नागा बाबा बगीची के सामने से पाकिस्तान से जुड़े गुब्बारेबेच रहे लोगों को पकड़ लिया. गुब्बारे बेचने वाले सभी लोग जयपुर शहर के रहने वाले हैं. उनका कहना है कि उन्होंने यह गुब्बारे जोधपुर के घंटाघर इलाके में दुकानों से खरीदे थे.

पाली पुलिस अब जोधपुर जाकर इस मामले छानबीन करेगी. घटनाक्रम के अनुसार बुधवार की रात को नागा बाबा बगीची में कई लोग गणेश मंदिर में दर्शन करने आए थे. मंदिर के बाहर फुटपाथ पर छोटे बच्चे और महिलाएं गुब्बारे बेचने के लिए खड़े थे. जिनके हाथ में 'आई लव पाकिस्तान' लिखे गुब्बारे थे.

दर्शन करने आए लोगों ने गुब्बारे बेचने वालों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. औद्योगिक थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद गुब्बारे बेचने वाली महिलाओं और पुरुषों से काफी संख्या में ऐसे गुब्बारे जब्त कर उन लोगों को हिरासत में ले लिया.

पकड़े गए लोगों में खानाबदोश परिवार का मुखिया कैलाश भी है. कैलाश ने पुलिस को बताया कि उसने जोधपुर के घंटाघर इलाके में स्थित दुकानों से ये सभी गुब्बारे खरीदे हैं. लेकिन उसे अथवा परिवार के लोगों को यह जानकारी नहीं थी कि गुब्बारों पर पाकिस्तान के बारे में कुछ लिखा है. पुलिस देर रात तक पकड़े गए लोगों से पूछताछ करती रही.

  


from hindi news https://ift.tt/2Cs4bRT
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना