मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

आसींद में जन्माष्टमी महोत्सव पर स्वीप झांकी का प्रदर्शन

डॉ दिनेश राय सापेला 

उपखंड अधिकारी आसींद का फिर एक नवाचार


आसींद में जन्माष्टमी पर मतदान को प्रेरित करती सजी स्वीप झांकी


आसींद में कृष्णा व स्वीप झांकी के एक साथ हुए दर्शन


आज आसींद में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है मंदिरों को खूबसूरती से सजाया गया है कृष्ण लीलाओं को साकार करते हुए छोटे-छोटे बाल गोपाल को भगवान कृष्ण का रूप देकर बड़े मंदिर के आसपास झांकियां बना कर उनमें सजाया गया है लोगों में इन झांकियों को देखने का उत्साह देखते ही बन रहा है सैकड़ों की संख्या में आसपास के ग्रामीण भी इन झांकियों को देखने के लिए उमड़ रहे हैं


उपखंड अधिकारी आसींद डॉ दिनेश राय सापेला ने फिर एक नवाचार करते हुए जन्माष्टमी के अवसर पर आसींद के बड़े मंदिर के पास स्वीप कार्य योजना के तहत मतदान को प्रेरित करने का संदेश मतदाताओं को देने के लिए स्वीप झांकी बनवाई


भू अभिलेख निरीक्षक अशोक पारीक व राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि मतदान को प्रेरित करने व साफ स्वच्छ बिना दबाव तथा बिना प्रलोभन के मतदाता अपनी स्वेच्छा से मतदान करें इस संदेश को देते हुए 120 पोस्टर बनाकर हमने इस झांकी में आम मतदाताओं के लिए प्रदर्शित किए हैं


कृष्णा के साथ साथ स्वीप  झांकी पर भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है इसमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन व वीवीपैट का प्रदर्शन भी बीएलओ द्वारा किया जाकर लोगों को मतदान के बारे में जागरूक किया जा रहा हैं


उपखंड अधिकारी ने स्वीप प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए उपस्थित लोगों से आव्हान किया कि आप भगवान कृष्णा के दर्शन के साथ-साथ इस स्वीप प्रदर्शनी का भी अवलोकन करें तथा मतदान दिवस पर मतदान अवशय करें इससे भारत का लोकतंत्र मजबूत होगा


इस अवसर पर उपखंड अधिकारी डॉक्टर दिनेश राय सापेला तहसीलदार हरिराम यादव नायब तहसीलदार गोपालाल माटोलिया रामप्रसाद शर्मा सोहन लाल कुमावत भगवान सिंह सहित सभी राजस्व परिवार उपस्थित रहा


Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना