मारुति नगर बाशिंदों ने किया यूआईटी का घेराव
भीलवाड़ा। मारुति नगर सेवा समिति के बैनर तले क्षेत्र के बाशिंदों ने आज यूआईटी का घेराव किया लोगों का कहना था कि क्षेत्र में लंबे समय से सड़क बिजली संकट आदि की भारी समस्या को लेकर अधिकारियों को कई बार चेताया गया था लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिससे खफा होकर क्षेत्र के सभी लोगों ने एकत्रित होकर यूआईटी का घेराव किया। बाद में यूआईटी सचिव राधेश्याम मीणा ने मौके पर पहुंचकर जल्द ही क्षेत्र की समस्याओं को समाप्त करने का आश्वासन दिया । भीड़ को देखते हुए मौके पर यूआईटी के बाहर सुभाष नगर थाना पुलिस भी पहुंची। इस दौरान आमआदमी पार्टी के नेता सुनील आगीवाल द्वारा सचिव मीणा से जल्द समस्या समाधान की बात कही।