दिल्ली में एटीएम से भी मिलेगी बीयर!
देश की राजधानी दिल्ली में जल्द ही एटीएम (माइक्रोब्रुअरी) से बीयर मिला करेगी। होटल, रेस्तरां और क्लब में तकरीबन 500 लीटर क्षमता वाले माइक्रोब्रुअरी के साथ वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने बीयर एटीएम (माइक्रोब्रुअरी) लगाने संबंधी योजना बोर्ड बैठक में रखी है। इस योजना को लेकर आपत्ति के साथ सुझावों के लिए इसे सार्वजनिक किया जाएगा।
दिल्ली में रात 10 बजे के बाद बीयर दुकानों पर नहीं मिलती है, वहीं, रात 11 बजे के बाद रेस्तरां और बार भी बीयर देने से साफतौर पर मना कर देते हैं। ऐसी स्थिति में माइक्रोब्रेवरी की योजना से बीयर पीने के शौकीनों को यह आसानी से मिल पाएगी।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में मास्टर प्लान 2021 में माइक्रोब्रुअरी पर प्रतिबंध था, लेकिन प्लान में इसी साल संशोधन किया गया। संशोधन में होटल, रेस्तरां और क्लब में करीब 500 लीटर क्षमता वाले माइक्रोब्रुअरी के साथ वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का भी निर्णय शामिल है। बीयर कारोबारियों की मानें तो उन्हें भी इस योजना से कोई परेशानी नहीं है।
from hindi news https://ift.tt/2Mc7xHY
via IFTTT