रायला टेंपो-ट्रक में टक्कर, एक की मौत, लगा लंबा जाम ।
रायला थाना क्षेत्र के अजमेर हाइवे स्थित लांबिया टोल प्लाजा के पास ट्रक-टेंपो की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद लबा जाम भी लगा, जिससे कई वाहन जाम में फंस गये। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवा दिया।
एमजीएच व रायला थाना सूत्रों के अनुसार, टेंपो रायला से मांडल चौराहे की ओर आ रहा था। इस बीच, लांबिया टोल क्षेत्र में पीछे से आये ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो में सवार बनेड़ा निवासी सुभाषचंद्र पुत्र शंभुलाल देरासी की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे हाइवे एंबुलेंस के नरेंद्र बैरागी व महेश मीणा , नारायण जाट मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में कर जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया, जो देखते ही देखते बढ़ गया। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गये। सूचना मिलने पर रायला थाने से पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और अथक प्रयास कर जाम खुलवाया। रायला पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।