*पंचायत स्तर तक जाएगा गुर्जरगौड़ युवक संघ
जय महर्षि गौतम
अखिल भारतवर्षीय गुर्जरगौड़ युवक संघ भीलवाड़ा की बैठक क्यारा के बालाजी , पुर मे सम्पन्न हुई ! बैठक की शुरूआत हनुमान चालीसा से की गई !बैठक की अध्यक्षता युवक संघ जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा की अध्यक्षता मे हुई !
जिसमें तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारि, महासभा के पदाधिकारि उपस्थित थे !
युवक संघ प्रदेश अध्यक्ष चेतन चौबे , प्रदेश महामंत्री आर. एम. जी शर्मा ने आगामी रूपरेखा तय की ! जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने विधार्थी प्रकोष्ठ की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की ! जिसमे मनीष व्यास को पुनः जिला अध्यक्ष, विशाल शर्मा को शहर अध्यक्ष और शुभम नराणिया को कार्यकारी जिला अध्यक्ष मनोनीत किया !
विद्यार्थी छात्रा प्रकोष्ठ मे वंदना जोशी को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया ! इसी मौके पर नव निर्वाचित राजस्थान ब्राह्मण महासभा भीलवाड़ा युवा अध्यक्ष त्रिलोक शर्मा, महाविद्यालय मे उपाध्यक्ष पर विजयी प्रत्याशी वंदना जोशी , व बालकृष्ण शर्मा का सम्मान किया गया !