मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

BJP विधायक बोले- सुप्रीम कोर्ट भी हमारा, बनकर रहेगा राम मंदिर





देश में जैसे-जैसे चुनावी सरगर्मियां तेज हो रही हैं, सियासी बयानबाजी भी उतनी ही धार पकड़ रही है. सुप्रीम कोर्ट में लंबित राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बाद अब उनके एक सहयोगी मंत्री ने अपनी राय रखी है. फर्क बस इतना है कि केशव मौर्य ने मंदिर निर्माण के लिए कानून लाने की बात कही थी, जबकि मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने न्यायपालिका को ही अपना बता दिया है.

बहराइच की कैसरगंज सीट से बीजेपी विधायक मुकुट बिहारी वर्मा से जब राम मंदिर निर्माण पर सवाल किया गया तो वह जवाब देते-देते काफी आगे निकल गए. उन्होंने कहा कि बीजेपी विकास के मुद्दे पर सत्ता में आई है, लेकिन राम मंदिर बनेगा, क्योंकि यह हमारा कृतसंकल्प है. उन्होंने आगे कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है और सुप्रीम कोर्ट भी हमारा ही है.

इतना ही नहीं उन्होंने आगे ये भी कहा कि न्यायपालिका, प्रशासन, देश और मंदिर हमारा है. हालांकि, जब उनके बयान पर विवाद हुआ तो उन्होंने इस पर सफाई भी दी और कहा कि उनका मतलब इस बात से था कि हम देश के निवासी हैं और हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा है. मुकुट बिहारी ने कहा, 'मैंने ऐसा नहीं कहा कि कोर्ट हमारी सरकार की है.'

इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संसद से कानून लाया जा सकता है.  उन्होंने कहा था कि अगर सुप्रीम कोर्ट या आपसी समझौते से मंदिर निर्माण का रास्ता नहीं निकल पाता है तो फिर संसद के दोनों सदनों में संख्याबल होने की स्थिति में कानून का सहारा लिया जा सकता है.

  

from hindi news https://ift.tt/2MiEaEg
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना