मतदाताओं को जागरूक करने के लिए B.Ed कॉलेज के छात्र छात्राओं एवं गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं को ईवीएम एवं वीवीपैट की जानकारी
उपखंड अधिकारी गुलाबपुरा एवं तहसीलदार हुरड़ा के सानिध्य में हुई एक अनोखी पहल
गुलाबपुरा शहर के गांधी B.Ed कॉलेज मैं अध्ययनरत छात्र छात्राओं को एवं गुलाबपुरा गांधी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं को उपखंड अधिकारी गुलाबपुरा नंदकिशोर जी राजोरा एवं प्रशिक्षु तहसीलदार सब कुशल आईएएस अधिकारी के निर्देशन में राजस्थान में पहली बार निर्वाचन विभाग की स्वीप कार्य योजना के तहत नवाचार करते हुए मतदान के उपयोग में आने वाली ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की जानकारी उपलब्ध कराई
उपखंड अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने व मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस कार्यक्रम का महती योगदान रहेगा इसमें ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी भी मतदाताओं को होगी इस कार्यक्रम से क्षेत्र का मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग मिलेगा जिससे लोकतंत्र मजबूत होगा। साथ ही उपखंड अधिकारी महोदय ने सभी छात्र छात्राओं से अपील की कि अपने मत का प्रयोग अवश्य करें एवम साथ ही अपने घर परिवार गली मोहल्ले और समाज के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में हम निवास करते हैं और मतदान हमारा अधिकार है इसका उपयोग सभी को करना चाहिए जिससे लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी और हमारे देश को नई ऊंचाइयां
निर्वाचन शाखा में काम कर रहे हैं अरुण कुमार जैन ने बताया कि उपखंड अधिकारी नंदकिशोर राजोरा एवं प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी उत्सव कौशल तहसीलदार हुरडा के नवाचारों से प्रेरणा लेकर इस कार्यक्रम को करने का निर्णय लिया था । उक्त कार्यक्रम में लगभग 250 छात्र छात्राओं ने भाग लिया
वरिष्ठ सहायक अरुण कुमार जैन प्राध्यापक मिश्री लाल खारोल एवं प्राध्यापक जगदीश वैष्णव ने इस इस कार्यक्रम को करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया
इस कार्यक्रम के अवसर पर गुलाबपुरा उपखंड अधिकारी नंदकिशोर राजोरा प्रशिक्षु तहसील दार IAS अधिकारी उत्सव कौशल नायब तहसीलदार मोहनलाल मेघवाल गांधी B.Ed कॉलेज की प्राचार्य सुलेखा जी समस्त स्टाफ एवं उक्त परिसर में आने वाले सातों मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारी भी मौजूद थे