मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

तेलंगाना में भीषण बस🚌 हादसा, 6 बच्चों 😱समेत 40 की मौत, 15 की हालत 😭गंभीर*

*👉

तेलंगाना राज्य में मगंलवार को हुए एक भीषण बस हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक बेमुल्वाड़ा के पास मंदिर से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस के ब्रेक फेल हो जाने के चलते बस खाई में जा गिरी।

जिसमें 23 लोगों की मौके पर ही मौत गई जिसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त 17 लोगों की मौत हो गई। बाकी गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों और घायलों में सबसे अधिक संख्या बच्चों और महिलाओं की है।

मामला तेलंगाना जिले के कोंडागट्टु के पास घाटरोड का है जहां 60 से ज्यादा श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस बेमुल्वाड़ा के पास स्थित आंजनेय स्वामी मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी। जिसके बाद घाटरोड के करीब पहुंचते ही बस के ब्रेक फेल हो गए और ड्राइवर का बस पर से नियंत्रण खत्म हो गया जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

खाई में गिरी इस बस में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं थे जिसमें से 23 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी 17 यात्रियों की अस्पताल पहुंचते हुए और इलाज के दौरान मृत्यु हुई। मृतकों में सबसे ज्यादा संख्या बच्चों और महिलाओं की है।

हादसे की भीषणता को देखते हुए मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। क्योंकि घायल 20 यात्रियों में से 15 की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और घटना स्थल की तरफ जायजा लेने के लिए रवाना हो गए हैं।



Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना