तेलंगाना हादसे 🚌 में मृतकों ⚰ की संख्या हुई 57, पीएम मोदी व राष्ट्रपति ने जताया दुख
तेलंगाना के जगतियाल जिले में आज टीएसआरटीसी की खचाखच भरी एक बस के घाटी में गिरने से हुए हादसे में मृतकों की संख्या अब बढ़कर 57 हो गई है। राज्य के इतिहास में यह सबसे भीषण सड़क हादसों में से एक है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में यात्रियों की मौत पर शोक प्रकट किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा कि तेलंगाना के जगतियाल जिले में बस दुर्घटना की घटना दिल को दहला देने वाली है और इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
यहां देखें पीएम मोदी का ट्वीट- http://v.duta.us/cST1NQAA
पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कई जानी-मानी हस्तियों ने हादसे पर दुख जाहिर किया है।
यहां देखें राष्ट्रपति का ट्वीट- http://v.duta.us/qUno3AAA
जगतियाल की पुलिस अधीक्षक सिंधु शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में 57 लोगों की मौत हुई है। तकरीबन 30 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। मृतकों में 36 महिलाएं और पांच बच्चे हैं। पीड़ितों में से कुछ तीर्थयात्री थे जो कोंडागट्टू स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा करके जगतियाल लौट रहे थे। हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर शनिवारपेट गांव के नजदीक सड़क के घाट खंड पर बस घाटी में गिर गई।