मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

मांडलगढ़ कॉलेज चुनांव में एनएसयूआई के 4 छात्रों पर मारपीट का मामला दर्ज*


*एबीवीपी महासचिव के साथ हुई मारपीट*।
*दोनों पक्षों ने परस्पर दी पुलिस में रिपोर्ट*।,*

माण्डलगढ़

,,,,, श्री शिवचरण माथुर राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को संपन्न हुए छात्र संघ चुनाव मतदान के दौरान छात्रों में आपसी झड़प हो गई ।घटना में एक छात्र घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना में घायल हुए एबीवीपी महासचिव की रिपोर्ट पर पुलिस ने 4 जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर एनएसयूआई के छात्र ने भी एबीवीपी महासचिव समेत 7-8 जनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी ।जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

 एबीवीपी छात्र संघ महासचिव विशाल कुमार पिता ओमप्रकाश पाराशर निवासी मानपुरा द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि वह महाविद्यालय में वोट डालने के लिए आया था ।इस दौरान एनएसयूआई के छात्र संपत लाल जाट, देव किशन जाट ,हरी लाल जाट व अजय राज सिंह ने उसे रोक कर गाली गलौज की तथा मारपीट की  और जान से मारने की  धमकी दी गई।

घटना में विशाल कुमार पारासर घायल हो गया ।जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया ।पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है ।घटना के बाद एबीवीपी के आक्रोशित छात्रों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महाविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर नारेबाजी प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। पुलिस उप अधीक्षक वरदीचंद गुर्जर व सीआई गजेंद्र सिंह ने आक्रोशित छात्रों से समझाइश कर आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर धरने से उठाया ।

उधर एनएसयूआई के छात्र विनोद कुमार पिता रामलाल कंजर निवासी सराणा ने एबीवीपी महासचिव विशाल पाराशर समेत 8 जनों के खिलाफ गाली गलोच कर मारपीट करने की रिपोर्ट  थाने में दी ।जिसकी पुलिस जांच कर रही है ।

श्री शिवचरण माथुर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर नेमीचंद कुमावत ने बताया कि महाविद्यालय के 1154 मतदाताओं में से 866 मतदाताओं ने वोट डाले। चुनाव में मतदान 75.04 प्रतिशत रहा ।

मतदान के दौरान चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों द्वारा मतदाता छात्र छात्राओं के समक्ष हाथ जोड़, पैर पकड़कर मान मनुहार की,अपने अपने पक्ष में  वोट करने की अपील करते नजर आए ।

छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई में अध्यक्ष पद पर श्री रानू शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर कैलाश चंद्र जाट, महासचिव पद पर किशन लाल तेली व संयुक्त सचिव पद पर शंकर लाल मीणा और एबीवीपी में अध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार प्रजापत, उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार सुखवाल ,महासचिव पद पर कृष्णा कुमारी तेली व संयुक्त सचिव पद पर चांद मल मीणा समेत एनएसयूआई के बागी  प्रत्याशी संयुक्त सचिव पद पर रोहित खटीक के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया। जिसका परिणाम 11 सितंबर को आएगा। मतदान के दौरान महाविद्यालय परिसर में मांडलगढ़ ,काछोला, बिगोद थाना अधिकारियों समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया ।एनएसयूआई के समर्थन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एसएन जोशी ,महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनीता सुराणा, जिला महामंत्री रफीक टांक,महामंत्री बिंदिया शर्मा, नगर अध्यक्ष अलका लढा समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

उधर एबीवीपीके समर्थन में पालिका अध्यक्ष सुश्री नन्दिनी साहू ,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुरलीमनोहर गट्टानी, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार आंचलिया, पार्षद अशोक व्यास, युवा मोर्चा के जमुनालाल सेन, सीपी तंबोली समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

एबीवीपी छात्र संगठन अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने बताया कि कॉलेज परिसर के बाहर वोट डालने आए महासचिव विशाल पराशर के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों को पुलिस द्वारा शीघ्र ही गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना