मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

3 छात्रों की डूबने से मौत :पचातरा खेड़ा में पसरा मातम


रायपुर इलाके के पचातरा का खेड़ा गांव में कल हुए दर्दनाक हादसे में 3 स्कूली बच्चों के मौत के मामले में आज गांव में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उधर कुछ परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको यहाँ बता दे कि पचातरा खेड़ा गांव में 5 वी कक्षा में पढ़ाई कर रहे अनिल , रामा और प्रह्लाद जाट स्कूल से छुट्टी होने पर पास में ही नाड़ी में नहाने उतर गए और नहाने के दौरान तीनो की डूबने से मौत हों गई। बाद में परिजनों की तलाश में नाड़ी के पास में उनके कपड़े और चप्पल पड़ी हुई मिली। बाद में ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाले गए और परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही तीनो का अंतिम संस्कार कर दिया देर रात में पुलिस को खबर लगने पर हड़कंप मच गया। आज भी गांव में मातम छाया हुआ है।

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना