राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर हमारी ग्रेड पे 3600, सचिवालय के समान वेतन भत्ते, पंचायती राज को पदआवंटन ,वेतन कटौती निरस्त सहित अनुकमात्मक नियुक्ति में टाइप टेस्ट की अनिवार्यता खत्म करने व अन्य मांगों को लेकर आंदोलन का आगाज
भीलवाड़ा
महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक दिनांक 18 अगस्त 2018 में किए गए मंथन के आधार पर राज्य सरकार के ध्यानाकर्षण हेतु *आंदोलन के प्रथम चरण में दो दिवसीय कार्यक्रम* का विवरण निम्नानुसार है:-
1. दिनांक 5 सितंबर 2018 बुधवार को कार्य बहिष्कार करते हुए जिला कलेक्ट्रेट एवं तहसील स्तर पर धरना दिया जाना है।
2. दिनांक 6 सितंबर 2018 गुरुवार को कार्य बहिष्कार करते हुए रैली निकाल कर जिला कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया जाना है। ज्ञापन की प्रति नियत तिथि से पूर्व ही महासंघ द्वारा उपलब्ध करवा दी जाएगी।
मुझे आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि पंचायती राज का प्रत्येक मंत्रालयिक कर्मचारी न केवल इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा बल्कि इस कार्यक्रम को पूर्णत: सफल बनाएगा।
(नोट: उक्त समयावधि में जयपुर जिले हेतु पृथक से कार्यक्रम विधानसभा पर धरने, प्रदर्शन का पूर्व में ही जारी किया जा चुका है) उल्लेखनीय है कि विधानसभा पर धरने का कार्यक्रम जयपुर ज़िले के मंत्रालयिक कर्मचारी साथियों द्वारा ही किया जाएगा। अपने जिलाध्यक्ष महासंघ जिलाध्यक्ष से समन्वय कर कार्यक्रम का समय इस तरीके से रखवाए कि ग्राम पंचायत के साथियों को उपस्थति दर्ज कर मुख्यालय पर आने में लगने वाला समय कार्यक्रम की सफलता में बाधा नही बनने पाए। अपने
कुछ साथियों में एक भ्रम यह है कि महासंघ द्वारा हमारे कैडर रिव्यु के मामले में कुछ नही किया गया, इस संबंध में मैं आपको स्पष्ट करना चाहूंगा कि कैडर रिव्यु के मामले में महासंघ ने यथोचित सहयोग कर रहा है। हमने अलग से आंदोलन इसलिए करना पड़ा कि हमारी फ़ाइल पंचायती राज से ही नही खिसक रही थी,अब चूंकि फ़ाइल वित्त विभाग में है,तो अब महासंघ की ड्यूटी भी बन गयी है कि उसे निकलवाये। इस कार्य मे महासंघ प्रदेशाध्यक्ष मनोज जी अपना पूरा सहयोग कर रहे है। इसके अतिरिक्त मैं निम्न बिन्दुओ पर पंचायती राज संस्थाओं में पदस्थापित मेरे मंत्रालयिक कर्मचारी साथियों का ध्यानाकर्षण कराना चाहूंगा 1. वर्तमान में बाबुओ का एक ही महासंघ है।। 2. महासंघ की एक भी मांग की पूर्ति होती है,चाहे वह gp 3600 की हो,सचिवालय पैटर्न की हो या पदों की हो, तो वो मांग बाबू की होगी ना कि अन्य कैडर की। 3.इस महासंघ में अन्य कैडर का एक भी बिंदु नही है। 4.हमारा संगठन महासंघ का अभिन्न घटक है,अतःमहासंघ से अलग रहने का कोई प्रश्न ही नही है। 5. बाकी हम सभी बुद्धिजीवी है। अतः इस आदोलन रूपी यज्ञ में पूर्ण सक्रियता एवम तन्मयता से अपनी आहुति देने के लिए हम पंचायती राज के मंत्रालयिक कर्मचारी साथी दृढ़ संकल्पित है,हमे महासंघ के इस आह्वान पर पूर्ण मनोयोग से भाग लेना है।। कमलेश कुमार शर्मा एवम प्रदेश कार्यकारिणी,ज़िला कार्यकारिणी,ब्लॉक कार्यकारिणी
