मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

सोपोर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर*

*



उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा पुलिस के विशेष अभियान दस्ते ने सुबह सोपोर के तानकीपोरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान छेड़ा। इसी दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी गोलियां चलाईं।

आसपास के इलाके में किसी प्रकार के प्रदर्शन को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। वहीं साथानीय लोगों ने सुरक्षाबलों के अभियान में बाधा डालने के लिए पत्थरबाजी की जिसके चलते प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज किया तथा आंसू गैस के गोले छोड़े।

प्रशासन ने किसी भी प्रकार की अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए ऐहतियात के तौर पर सोपोर में भारत संचार निगम लिमिटेड समेत सभी सेल्यूलर कंपनियों की मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करवा दीं। उत्तरी कश्मीर में ट्रेन सेवाएं पहले ही स्थगित कर दी गई हैं तथा शैक्षिणिक संस्थानें भी बंद कर दी गई हैं।


Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना