मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

फिर पेट्रोल पंप खोलेंगे मुकेश अंबानी, 20 रुपए सस्ता मिलेगा पेट्रोल-डीजल

फिर पेट्रोल पंप खोलेंगे मुकेश अंबानी, 20 रुपए सस्ता मिलेगा पेट्रोल-डीजल
















नई दिल्ली 17 सितम्बर । (अक्षय शर्मा )  पेट्रोलियम सेक्टर के बादशाह रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी टेलीकॉम सेक्टर में धमाल मचाने के बाद अब रिटेल पेट्रोलियम सेक्टर में धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुकेश अंबानी फिर से पेट्रोल पंप का कारोबार शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नई रणनीति के तहत इस बार मुकेश अंबानी अपने पेट्रोल पंपों पर बाजार भाव से 10 से 20 रुपए सस्ता तेल दे सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह छूट सभी जगहों पर एक जैसी नहीं होगी। साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बार इन पेट्रोल पंपों को जियो के बैनर तेल संचालित किया जा सकता है। यह जगहों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि रिलांयस एेसा करती है तो दूसरी कंपनियों को भी ग्राहकों को छूट देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। हालांकि, यह छूट नगद न होकर अन्य प्रकार से भी हो सकती है।
हाल ही में सरकारी तेल कंपनियों ने पूरे देश में करीब 25 हजार नए पेट्रोल पंप लगाने की घोषणा की है। इसमें सबसे ज्यादा पेट्रोल पंप इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से लगाए जाएंगे। इसके अलावा निजी क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी एस्सार ऑयल ने भी आने वाले सालों में अपने पेट्रोल पंपों की संख्या बढ़ाकर 5 हजार करने की योजना बनाई है। इसको देखते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने भी फिर से पूरे दमखम के साथ इस सेक्टर में उतरने की योजना बनाई है। आपको बता दें कि फिलहाल रिलायंस इंडस्ट्रीज के पूरे देश में करीब 1400पेट्रोल पंप हैं। इसमें से करीब 1100 को कई साल बाद फिर से चालू किया गया है।
रिलायंस की ओर से पेट्रोल-डीजल पर 10 से 20 रुपए की छूट देने की पेशकश पर ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल का कहना है कि रिलायंस का लक्ष्य हमारे ग्राहकों पर है, लेकिन इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इसका कारण यह है कि अभी रिलायंस के पेट्रोल पंपों की संख्या सीमित है। हां यदि रिलायंस की ओर से भविष्य में पेट्रोल पंपों की संख्या बढ़ाई जाती है तो चिंताजनक हो सकता है।

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना