मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

मां-बाप ने 15 साल की बेटी को जिंदा जलाया, बताई हैरान करने वाली वजह






राजस्थान की राजधानी जयपुर के फागी तहसील के गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां पर बदनामी से तंग आकर एक मां-बाप ने अपने 15 साल की बेटी को जलाकर घर के पिछले हिस्से में छिपा दिया था.

फागी के शंकरपुरा गांव में शुक्रवार को एक लड़की के जलने की खबर सामने आई थी. एक गुमनाम फोन के बाद पुलिस ने वकील गोपाल गोस्वामी, उनकी पत्नी परमा देवी से उनकी बेटी के बारे में पूछताछ पहुंची. पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया.

उन्होंने पुलिस को बताया बच्ची के क्लास में क अंक आए थे, जिसके बाद हमने उसको डांटा था. हमारे डांटने के बाद उसने आग लगा ली. बाद में जब पुलिस ने मां-बाप की निशानदेही पर लाश बरामद की तो पता चला कि उसे जलाया गया था.

राजस्थान हाईकोर्ट में वकील गोपाल गोस्वामी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया है. गोस्वामी के मुताबिक वो अपनी बेटी की हरकतों से तंग आ चुके थे. कई बार मां-बाप ने मिलकर मारा-पीटा और धमकाया भी था. वे उसको घर में बंद भी रखते थे. लेकिन पूरे गांव में उसकी चरित्र की वजह से उनकी बदनामी होने लगी थी. इसलिए गुरुवार की रात उन्होंने पेट्रोल लाकर बेटी को आग के हवाले कर दिया.

जयपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक अजयपाल लांबा के निर्देश के बाद मामले की जांच की गई. पुलिस को जांच में मिला कि ये ऑनर किलिंग का मामला है. जांच के बाद पुलिस ने मां बाप को गिरफ्तार कर लिया है.

  

from hindi news https://ift.tt/2zGTRC1
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना