शिविर में हुआ 143 यूनिट रक्त संग्रहीत
मुकेश चोधरी
रायला कस्बे में रविवार को हेल्पिंग हैंड्स सोसाइटी की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में सभी ग्रामवासियो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और लोगो को रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया ।
सोसाइटी के सदस्यो ने बताया कि इस बार के शिविर में युवाओं में कुछ अलग ही जोश दिखा, सोसाइटी मानव हित के कार्य के लिए सदैव तत्पर रहती है, सदस्यों ने बताया कि पिछले 2 साल की मेहनत रंग ला रही है और लोगो मे रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ती जा रही है,वर्ष 2016 एवम 2017 में सोसायटी द्वारा क्रमशः 103 एवम 111 यूनिट रक्तदान हुआ था वही इस बार के शिविर में 143 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ है,शिविर में युवाओ के साथ साथ माताओ ओर बहनो ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया,सभी का मनोबल तब ओर बढ़ गया जब एक दिव्यांग भी अपनी व्हीलचेयर पर रक्तदान करने पहुचा। सोसाइटी के सदस्यों ने बताया है कि वो हर साल अपने कस्बे में रक्तदान शिविर लगाएंगे ओर लोगो को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर सोसायटी के पीयूष बाहेती,विपुल सोमानी,नितिन सामरिया, नंगवाड़िया,सागर गग्गड,अंकित नुवाल,अंकुर नुवाल आदि सदस्यों ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया ।।