मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

गुजरात की कम्पनियों ने भीलवाडा में लगाया बेईमानी का धन... खरीद लिए 12 खेत---41 संपत्तियां होंगी जब्त

 


भीलवाड़ा-गुजरात के लोगों को करोड़ों की चपत लगाने के आरोप में गिरफ्तार शगुन बिल्ड स्क्वेयर लिमिटेड और शगुन एग्रो स्पेस लिमिटेड के पांच निदेशकों मनीष शाह उसकी पत्नी गीता शाह, शैलेश मकवाणा, योगेन्द्र रामी, समरसिंह राठौड़ की ओर से ठगी के पैसे से खरीदी गईं 41 संपत्तियों को जब्त करने के लिए गुजरात के गृह विभाग ने मंजूरी दे दी है।

सीआइडी क्राइम ने मंजूरी मिलते ही इन संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए संबंधित अदालत में आवेदन भी किया है।सीआइडी क्राइम की ओर से की गई अब तक की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने शगुन बिल्ड स्क्वेयर और शगुन एग्रो स्पेस नाम से हिम्मतनगर निवाषी मनीष शाह, गीताबेन शाह ने महेसाणा, पाटण, बनासकांठा, अहमदाबाद, महिसागर, पंचमहाल, दाहोद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत जिलों में कार्यालय खोले। अन्य आरोपियों की मदद से 30 महीने में राशि दो गुना करके देने, एक प्लॉट खरीदने पर दूसरा प्लॉट फ्री देने की स्कीम व निवेश लाने वाले एजेंटों को 35 से 37 प्रतिशत का कमीशन देने का लालच देकर करोड़ों रुपए का निवेश आकर्षित किया। निवेशकों को जब रुपए लौटाने का समय आया तो कार्यालय बंद करके फरार हो गए।...





from hindi news https://ift.tt/2PTRx0F
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना