मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

कंचन इंडिया फैक्ट्री से निकलने वाले काले पानी से हो रही गौवंश मृत्यु के खिलाफ केसरिया हिंदुस्तान निर्माण संघ ने दिया SDM को ज्ञापन

मांडल दिनांक 14 अगस्त 2018 को कंचन इंडिया लिमिटेड दाता पायरा चौराया के पीछे केमिकल युक्त पानी पीने की वजह से 2 गाय मृत पाई गई व 10-15 गाये अर्द्ध बेहोशी की हालत मैं मिली यह सिलसिला पिछले 5,6 वर्षों से चला आ रहा है यह केमिकल युक्त पानी ग्राम नीम का खेड़ा से होते हुए ग्राम दाता के तालाब में जाता है जिससे की जमीन बंजर हो रही है मनुष्य बीमार हो रहे हैं वह इस केमिकल युक्त पानी से अनेकों बीमारियां हो रही है मैं यह पानी तालाब से खेतों की काम में लिया जाता है इसलिए फसलें भी नष्ट हो रही है तत्काल रुप से पटवारी ने मौका रिपोर्ट बनाई परंतु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं होने की वजह से ग्राम वासियों ने केसरिया हिंदुस्तान निर्माण संघ भीलवाड़ा गोरक्षा प्रकोष्ठ से संपर्क किया।जिस पर केसरिया हिंदुस्तान निर्माण संघ गोरक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अजय सुवालका के नेतृत्व में जिला सोशल मीडिया प्रभारी एडवोकेट मुकेश सुवालका ने अन्य पदाधिकारी व ग्रामवासियों के साथ आज दिनांक 16 अगस्त 2018 को मांडल सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया ओर कंचन इंडिया लिमिटेड से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी से हो रही गौवंश हत्या के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने कि प्रार्थना की।ज्ञापन देते समय मोके पर गो भक्त राहुल सुवालका ने बताया कि कंचन प्रोसेस से निकलने वाले काले पानी की वजह से यह जमीन बंजर होती जा रही है और आए दिन गोवंश की मृत्यु हो रही है। महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनिया खाब्या, गोरक्षा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुधांशु पटवारी, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन गावरी व नीम का खेड़ा गांव से कुंदन सुवालका, भैरु लाल खटीक, भोजाजी बलाई, दुर्गेश दमामी,रामपाल हरिजन, प्रह्लाद रेगर, शंकर लाल खटीक, राजू गुर्जर, शंकर गुर्जर व अन्य ग्रामवासी ज्ञापन देते समय उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना