(राजस्थान सरकार सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के द्वारा चलाया जा रहा अभियान )
चाँदरास भेरु लाल टेलर
सड़क सुरक्षा शिक्षा एवं जन जागृति अभियान के अंतर्गत दिनांक 03/08/2018को ग्राम पंचायत चांदरास मे रूरल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में (REWS) संचालक श्रीमती नैनो सिंह,जॉन कोऑर्डिनेटर भागीरथ मल मील के नेतृत्व में टीम लीडर दिनेश कुमार रिंगनोट, जगदीश निठारवाल, हेतपाल ,मनोज ,के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया जिसमें सरपंच सुखदेव गुर्जर,की अध्यक्षता में ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में विस्तार से समझाया और दुर्घटना में दूर घटित व्यक्तियों के दिल और फेफड़े जिनके काम करना बंद कर दें उनको बचाने के लिए (सी पी आर) दिल और फेफड़ों को पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण दिया गया और उनको यातायात के संकेतों के बारे में बताया गया और अगर कोई दुर्घटना हो जाए तो उस मरीज को उपचार कैसे दिया जाता है उसके बारे में भी बताया गया तथा सभी ग्रामीणों को प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र भी दिए गए तथा जिसमें यातायात के नियमों के बारे में बताया की सड़क पर हमेशा सावधानी पूर्वक चलना चाहिए और यातायात नियमों का पालन करना चाहिए तथा सुरेश चंद्र गुर्जर, देवीलाल गुर्जर , बालूराम श्रीमती मंजू देवी, प्रेमी देवी,,,,,,,,,,,, कि मौजूदगी में नियमों के बारे में बताया कि हमेशा सड़क पर जब भी चलें सीट बेल्ट लगा कर चले और यातायात के संकेतों का पालन करें तथा दो पहिया वाहन पर जब भी चलें हेलमेट लगाकर चलें और उनके द्वारा अन्य जानकारियां भी दी गई