FIFA वर्ल्ड कप : शकीरी के गोल से जीता स्विट्जरलैंड
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
शेरडान शकीरी के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की बदौलत स्विट्जरलैंड ने शुक्रवार देर रात खेले गए ग्रुप स्तर के मुकाबले में एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए सर्बिया को 2-1 से मात दी. इस जीत के बाद स्विट्जरलैंड ग्रुप-ई में चार अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गया है जबकि सर्बिया तीन अंकों के साथ तीसरे पायदान पर खिसक गया है.
FIFA वर्ल्ड कप : शकीरी के गोल से जीता स्विट्जरलैंड
इस मुकाबले का पहला गोलसर्बिया ने मैच शुरू होने के पांच मिनट के भीतर ही कर दिया. इंग्लिश क्लब साउथेम्पटन से खेलने वाले दूसान टेडिक ने दाएं फ्लैंक से बॉक्स में शानदार क्रॉस दिया, जिसपर हेडर लगाकर स्ट्राइकर एलेक्जेंडर मिट्रोविक ने अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई.
एक गोल की बढ़त बनाने के बाद सर्बिया के खेलमें निखार आया और मिट्रोविक ने 14वें मिनट में बॉक्स के पास से हेडर लगाकर मैच का दूसरा गोल करने की कोशिश की, लेकिन वह गेंद को गोल में नहीं डाल पाए.
स्विट्जरलैंड को मैच के 26वें मिनट में पहला कॉर्नर मिला. शेरडान शकीरी ने बाईं छोर से बेहतरीन क्रॉस दिया, जिसपर मैनुएल अकांजी ने हेडर लगाया और गेंद मैदान से बाहर चली गई. चार मिनट बाद मिडफील्डर स्टीवन जुबेर ने बॉक्स के अंदर मौजूद बेलरिम जेमाली को पास दिया.
जेमाली के गोल करने के प्रयास पर सर्बियो के गोलकीपर व्लादिमीर स्टोज्कोविक ने शानदार बचाव किया और अपने टीमकी बढ़त को बनाए रखा. स्विट्जरलैंड के लिए दूसरे हाफ की शुरुआत बेहतरीन रही.
52 वें मिनट में इंग्लिश क्लब आर्सेनल से खेलने वाले मिडफील्डर ग्रानिट शाका को बॉक्स के बाहर थोड़ी सी जगह मिली, जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने 25 गज की दूरी से दमदार गोल दागा और अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया.
बराबरी का गोल दागने के बाद स्विट्जरलैंड के फॉरवर्ड अपने खेल में अधिक आक्रामकता लेकर आए. 58वें मिनट में शकीरी ने बॉक्स के बाहर दाईं छोर पर सर्बिया के डिफेंडर को छकाते हुए गोल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद गोलपोस्ट पर लगकर बाहर चली गई.
संजय लीला भंसाली का गरबा सॉन्ग का फॉर्मूला सबसे कामयाब,फिल्म भुज: दी प्राइड में 2 गरबा सॉन्ग थे, पर किसी को याद तक नहीं source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/taapsees-ghani-kool-chhori-got-more-than-one-crore-views-but-did-not-play-in-the-ground-129020239.html