मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

गुप्ता हॉस्पिटल से उपचार के बाद महिला की बिगड़ी हालत : मौत से गुस्साए परिजनों ने चिकित्सालय के बाहर

भीलवाड़ा / शहर के पटरी पार गुप्ता हॉस्पिटल से उपचार के बाद महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने चिकित्सालय के बाहर शव रख प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग की . जानकारी के अनुसार बनेड़ा क्षेत्र की लीला तेली को पेट दर्द की शिकायत के बाद गांधीनगर स्थित गुप्ता हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया था . जहांँ चिकित्सकों ने बच्चेदानी में खराबी बताकर ऑपरेशन किया,  महिला की हालत में सुधार नहीं होने पर एक और ऑपरेशन करने एवं चार बोतल खून व् 70 हजार का खर्चे का बता दूसरों ऑपरेशन भी कर दिया गया .दूसरे ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने के चलते उसे उदयपुर के लिए रेफर किया गया . उदयपुर पहुंचने के कुछ देर बाद महिला की मौत से गुस्साए परिजन महिला का शव लेकर सीधे भीलवाड़ा गुप्ता हॉस्पिटल पहुंचे और यहां शव रख प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया और लकड़ियां मंगवा कर चिकित्सालय के बाहरी शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही. माहौल बिगड़ता देख मौके पर पुलिस पहुंची एंव लोगों को समझाने का प्रयास प्रारंभ किया. परिजनों ने न्याय नहीं मिलने तक शव को सड़क पर रखने की बात कही.

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना