ककरोलिया घाटी के खेल से प्रभावित जिला प्रमुख ने की चार करोड़ के स्टेडियम की घोषणा
कोटड़ी (भैरू चौधरी ) सरकार की छात्राओ को निशुल्क साईकिल वितरण योजना के तहत आज ककरोलिया घाटी राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे नवी कक्षा की 25 छात्राओ को साईकिल वितरण कि गई इस दौरान जिला प्रमुख शक्ती सिह हाड़ा ने छात्र छात्राओ के लिए चार करोड़ की राशी का खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की जानकारी दी ओर कहा की जल्द ही स्टेडियम का कार्य चालु करवाया जायेगा ! हाड़ा ने कहा की छात्र छात्राए सरकार की महत्वपूर्ण योजना का फायदा ले ओर अपने सपनो को साकार करे ! कार्यक्रम का संचालन सरपंच कैलाश चंद्र सुथार ने किया ! ग्रामिणो द्वारा मेहमानो का साफा बंधवा कर स्वागत सत्कार किया गया ! इस अवसर पर भाजपा नंदराय मंडल अध्यक्ष सुरेश पाराशर , कोटड़ी मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिह छापड़ेल , कृषि उपझ मंडी डायरेक्टर करण सिह बेलवा , सातौला का खेड़ा सरपंच शिवप्रकाश ओझा , कांग्रेश ब्लाक महामंत्री कैलाश गोदारा ,प्रधानाचार्य नंदलाल शर्मा , भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सांवरमल जाट , भैरू रायका ,कोठारी बांध जल वितरण कमेटी के अध्यक्ष गोपाल भंडारी , ईकाई अध्यक्ष गणेश भंडारी , वार्डपंच मनोज जाट , लादुलाल जाट , भैरू गुर्जर , नारायण गुर्जर , मुकेश पाराशर , देवकिशन जाट ,प्रहलाद कुम्हार , सांवर रायका , ओमराज खटीक , गोपाल देवन्दा सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता , विद्यालय स्टाप व छात्र छात्राए व मौझुद थे 
इसारे इसारे मे साधा कांग्रेस पर निशाना
जिला प्रमुख शक्ती सिह सहित सभी वक्ताओ ने इसारे इसारो मे कोटड़ी क्षैत्र के कांग्रेस नेताओ पर निशाना साधा ओर कहा की गुंडागर्दी की राजनिती ज्यादा नही चलती है जनता के काम करने पड़ते है तब वोट मिलता है ! उन्होने बिना नाम लिये दो नेताओ को दक्षिण भारत की फिल्मो का गुंडा बताया
.....तो सौंप दुंगा इस्तिफा
सरपंच कैलाश सुथार ने अपने संबोधन मे कहा की मेरे कार्यकाल मे जो भी विकासकार्य हुए है वो कोटड़ी क्षैत्र मे सर्वाधिक विकासकार्य है ! यदि कोई दुसरी पंचायत मे इतने काम बता दे तो उसी वक्त इस्तिफा दे दुंगा
सरकार की योजना का लाभ ले ग्रामिण
मंडल अध्यक्ष सुरेश पाराशर व योगेन्द्र सिह ने कहा की ग्रामिण सरकार की हर जनकल्याण कारी योजना का लाभ ले ! सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाए लागु की है !
छात्राओ के लिए अलग विद्यालय की उठी मांग
ककरोलिया घाटी गॉव मे छात्रो के मुकाबले छात्राओ की संख्या अधिक है ! भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सांवरमल जाट , भैरू रायका के साथ कई लोगो ने जिला प्रमुख शक्ती सिह से मांग की है की छात्राओ के लिए अलग विद्यालय स्वीकृत किया जाये इस पर जिला प्रमुख आश्वास दिया किया जल्द ही छात्राओ के लिए अलग विद्यालय बनाने का प्रयास किया जायेगा