मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

गो-तस्करी के शक में युवकों को पीटने पर गोरक्षा दल का प्रमुख गिरफ्तार




यूपी के शामली जिले में गाय की तस्करी के संदेह में गौरक्षकों की भीड़ ने दो मुस्लिम युवकों की पिटाई कर दी. यही नहीं, उन्हें पीटते हुए उनका जुलूस निकाला गया और बाद में पुलिस को सौंप दिया गया. पूछताछ में युवकों ने खुद को बेक़सूर बताया.

वहीं, पुलिस ने हिंदू गौ रक्षक दल के प्रमुख अनुज बंसल को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.

पुलिस के मुताबिक वाहन पर सवार दोनों युवकों और पुजारी ने हमलावरों को बताया कि उन्होंने पालने के लिए गायें खरीदी थीं, लेकिन आरोपियों ने दोनों युवकों से मारपीट की और इलाके में उनकी परेड करवाई.

पुजारी पर हमला नहीं किया गया. अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवकों को बचाया. उन्हें हिरासत में लिया गया है.

गौरतलब है कि गोरक्षा के नाम पर पूरी देश में भीड़ द्वारा हो रही हत्या पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती बरतते हुए ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए दिशानिर्देश जारी किया था. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि लोकतंत्र में भीड़तंत्र के लिए कोई जगह नहीं है.



from hindi news https://ift.tt/2nYK8QE
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना