दो बाल अपचारियों ने दिया था सवा करोड़ की लूट को अंजाम,
बेरा भेरूलाल गुर्जर
अजमेर भीलवाडा राष्ट्रीय मार्ग 79 हाईवे लाम्बिया टोल के पास चार दिन पहले हुई सवा करोड़ की कारें लूट की वारदात को दो बाल अपचारियों ने अंजाम दिया था। रायला पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी को डिटेन कर संप्रेषणगृह भिजवा दिया गया। वहीं एक अन्य की तलाश में पुलिस जुटी है।
रायला थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि, बिहार निवासी राजू मिश्रा कंटेनर में 7 नई कारों का लदान कर गुडग़ांव से अहमदाबाद जा रहा था। 26 अगस्त की रात्रि को ये कंटेनर लांबिया टोलनाका क्रॉस करने के बाद दो लुटेरों ने चाकू की नौंक पर लूट लिया था। लुटेरे इस कंटेनर को भदालीखेड़ा से घूमाकर पुन: अजमेर की ओर ले जा रहे थे, तभी रायला के नजदीक बंधक बनाया गया चालक राजू, लुटेरों को धक्का देकर भाग निकला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीछा किया तो लुटेरे कंटेनर छोड़ भाग निकले थे। पुलिस ने मिश्रा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच की। चार दिन की मशक्कत के बाद पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करते हुए एक बालअपचारी को डिटेन कर लिया। वहीं दूसरे की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बाल अपचारी को संप्रेषणगृह भिजवा दिया। सिंह ने बताया कि लूटी गई कारों की कीमत सवा करोड़ रुपए है।
बगरु से कंटेनर में ली थी लिफ्ट
चालक राजू ने पुलिस को दी रिपोर्ट में पुलिस को गुमराह किया था। चालक ने पुलिस को बताया कि टोलनाके के आगे धीमी गति के चलते दो लुटेरे खलासी साइड से कंटेनर में चढ़े और वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात का खुलासा होने के बाद बाल अपचारी ने कबूल किया कि उन्होंने इस कंटेनर में बगरु से लिफ्ट ली थी।
चालक-खलासी बताया था अपचारियों ने
बगरु में कंटेनर में सवार हुये बाल अपचारियों ने खुद को चालक-खलासी बताते हुये चालक से कहा कि उनकी गाड़ी भीलवाड़ा में खडी है। राजू ने विश्वास कर उन्हें लिफ्ट दे दी थी। लेकिन राजू, इन दो अपचारियों के मन में चल रहे आपराधिक षड्यंत्र से अनजान था।
चालक ने खिलाया था खाना
चालक ने बगरु से रायला के बीच एक होटल पर दोनों बाल अपचारियों को अपने पैसों से खाना