स्वीप का अनोखा त्रिवेणी संगम आसीन्द में
स्वीप का अनोखा त्रिवेणी संगम आसीन्द में
त्रिवेणी संगम में इवीएम व वीवीपेट
छात्रसंघ चुनाव , रामदेवरा भण्डारे व मतदान मशीनों का हुआ अनोखा त्रिवेणी संगम
छात्रसंघ चुनाव , रामदेवरा भण्डारे व मतदान मशीनों का अनोखा त्रिवेणी संगम आज आसीन्द में हुआ । कोलेज में छात्र संघ के चुनाव हो रहे है । रामदेवरा जाने वाले हजारों यात्री भी आसीन्द के भण्डारे में भोजन व विश्राम करते हुये आगे बढ रहे है ।
इन्ही मतदाताओं पर नजर पड़ी उपखण्ड अधिकारी डा. दिनेश राय सापेला की । फिर एक अनोखी पहल करते हुये इन हजारों यात्रियों तथा युवा छात्रों में मतदान के प्रति जागरूकता लाने, मतदान के लियें संकल्पित कराने तथा इवीएम व वीवीपेट की जानकारी देने के लिये इनका अनोखा त्रिवेणी संगम कराया ।
छात्र संघ के चुनाव में मतदान कर बाहर आने वाले छात्र छात्राओ को विधान सभा चुनाव में मतदान करने व मतदान में प्रयुक्त मशीनों की जानकारी देने के लिये एक काउन्टर लगाया गया । इसमें नियुक्त बीएलओ व पटवारीयों की टीम ने छात्र छात्राओं से मतदान करवाया तथा इवीएम व वीवीपेट की जानकारी दी ।
रामदेवरा जाने के लिये पैदल यात्रियों का मार्ग आसीन्द से होकर गुजरता है । इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री गुजरते है । इनके विश्राम व भोजन व्यवस्था के लिये भामाशाहो द्वारा चुंगीनाके के पास भण्डारा लगा रखा है । इसमें विश्राम के वक्त यात्रियों में मतदान के प्रति जागरूकता लाने, मतदान हेतु संकल्पित कराने तथा इवीएम व वीवीपेट की जानकारी देने के लिये एक काउन्टर लगा यात्रियों से मतदान करवाया जा रहा है तथा इवीएम व वीवीपेट की जानकारी दी जा रही है ।
इस प्रकार छात्रसंघ चुनाव , रामदेवरा भण्डारे व मतदान मशीनों का अनोखा त्रिवेणी संगम आसीन्द में आज देखा गया है । यात्रियों तथा छात्र छात्राओं में मतदान के प्रति सजगता बढ रही है तथा इवीएम व वीवीपेट के बारे में जिज्ञासा शान्त हो रही है ।
