मतदान जागरूकता के चलते बहनो ने बांधी राखियां
मतदान जागरूकता के चलते बहनो ने बांधी राखियां
रायला ( मुकेश चौधरी )
प्रदेश मे है यह पहला अनोखा कार्यक्रम
आसींद उपखंड अधिकारी दिनेश राय सापेला ने की यह पहल,
बहनो ने भाईयो को मतदान करने का दिलाया संकल्प
जहा एक ओर विधानसभा के चुनाव निकट है वही दुसरी ओर आज कस्बे मे आसींद उपखंड अधिकारी दिनेश राय सापेला ने निर्वाचन आयोग एवं जिला कलक्टर के निर्देशानुसार आज मतदाता जागरूकता अभियान के चलते रक्षबंधन के त्यौहार पर एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे लगभग 16 सौ राखिया तैयार की गई तथा प्रत्येक राखियो पर एक स्लोगन लिखा गया की भैया वोट जरूर डालना वही इन राखियो को आज कस्बे के सरकारी विधालयो की बालिकाओं ने पंचायत समिती चौराहे बडा मन्दिर चौराहे , गांधीचौक, बस स्टेंड पर गुजरने वाले वाहन चालको महिलाओ तथा जो 18 साल की उम्र पार कर चुके युवाओं के कलाईयो मे राखिया बांधी तथा उनको मतदान करने की अपील भी की गई,वही इस मोके पर कई भाईयों ने राखि बांधने के दोरान बहनो को रस्म के मुताबिक कुछ भेट भी दी गई वही इस मोके पर कस्बे का सभी प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा,