मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सेल्फी विद कैंपस

भीलवाड़ा

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सेल्फी विद कैंपस के तृतीय दिन में विद्यार्थी परिषद के ऑल इंडिया निजी विश्वविद्यालय प्रभारी दीपक जी रिषी एवं चित्तौड़ प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री राजेश जी गुर्जर का भीलवाड़ा इकाई में  प्रवास रहा|  सेल्फी विद कैंपस अभियान के जिला संयोजक विजय पाल सिंह राठौड़ ने बताया कि चित्तौड़ प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री राजेश जी गुर्जर एवं दीपक जी ऋषि प्रांत के सह मंत्री गजेंद्र सिंह जी राठौड़ द्वारा संगम यूनिवर्सिटी एवं संगम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, mlv textile college  में सेल्फी विद कैंपस कार्यक्रम किया गया। प्रांत के प्रांत सह मंत्री गजेंद्र सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित किया एवं आज का युवा देश का भविष्य छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति आदि विषयों पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। सेल्फी विद कैंपस अभियान के जिला संयोजक विजयपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि यह अभियान 4 अगस्त तक समूचे भारत में चल रहा है यह विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय कार्यक्रम है इसमें कैंपस में जाकर विद्यार्थियों एवं गुरुजनों के साथ सेल्फी ली जाती है एवम ली गई सेल्फी को विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय एक सेल्फी विद कैंपस  में अपलोड किया जाता है विद्यार्थी परिषद का लक्ष्य है कि भारत वर्ष में जितने भी महाविद्यालय एवं विद्यालय कैंपस है वहां पर जाकर छात्रों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी एवं छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति है के उद्देश्य से जाकर संपर्क करें। जिला संयोजक विजयपाल ने बताया कि इससे विद्यार्थी परिषद का पूरे भारत में एक बड़ा नेटवर्क स्थापित होगा।

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना