मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

सामाजिक संगठनों ने दी वाजपेयी के अस्थि कलश को भावभीनी श्रद्धांजलि


 पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा का रथ शुक्रवार सुबह सर्किट हाउस से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सूचना केंद्र पंहुचा। सांसद सुभाष बहेड़िया, मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर, जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल व नगर विकास न्यास अध्यक्ष गोपाललाल खंडेलवाल ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ कलश यात्रा रथ से अस्थि कलश को अपने सिर पर धारण कर सूचना केंद्र के बाहर मंच पर स्थापित कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा, कांग्रेस पार्टी के साथ ही सर्व दलीय के पदाधिकारियों व सामाजिक संगठनों सहित सभी समाज व संगठनों के पदाधिकारियों, सदस्यों और कार्यकर्ताओं द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रथ का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके पूर्व मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर, सांसद सुभाष बहेड़िया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, यूआईटी चैयरमेन गोपाललाल खंडेलवाल व विधायक रामलाल गुर्जर अस्थि कलश के साथ सर्किट हाउस से ही रथ में बैठकर सूचना केंद्र तक पंहुचे। रथ से अस्थि कलश को सांसद बहेड़िया ने अपने सिर पर धारण कर सभा स्थल तक ले जाकर विस्थापित किया। ततपश्चात स्व. वाजपेयी के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर अस्थि कलश पर पुष्पचक्र चढ़ाकर भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुर्जर, कार्यक्रम प्रभारी राकेश ओझा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती कोगटा, युवामोर्चा महामंत्री सुरेंद्रसिंह मोटरास, जिला मंत्री राजेश जाट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तुलसीराम शर्मा, रूपलाल जाट, जिला महामंत्री कल्पेश चोधरी, जिला उपाध्यक्ष ईश्वर केसवानी, शिवलाल डिडवानिया, हरीश भट, कैलाश महता, जिला मंत्री डॉ राजासाध वैष्णव ,राजेश जाट, विनोद ओस्तवाल, जिला कोषाध्यक्ष प्रेमस्वरूप गर्ग, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर बैरवा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदयलाल भड़ाना, पूर्व नगर परिषद सभापति दिनेश शर्मा, अनिल बल्दवा,कांग्रेस के पूर्व न्यास अध्यक्ष कैलाश व्यास ,आई टी संयोजक राकेश कसेरा, डॉ. कुलदीप नरूका, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल स्वर्णकार, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राकेश पाठक, जनसंघ के वरिष्ठ भाजपा नेता बद्रीलाल खंडेलवाल, बालूलाल हिंगड़, प्रहलाद सोडानी, कैलाश सुवालका, सुरज पेंटर, व सुभाष सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक एक करके पुष्प अर्पित कर स्व. अटल बिहारी जी वाजपेयी को हार्दिक श्रद्धांजलि दी। भारतीय जनता पार्टी जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि अस्थि कलश यात्रा भीलवाड़ा शहर में पहुचते ही सबने एक स्वर में नारे लगाये जब तक सूरज चांद रहेगा अटल जी तुम्हारा नाम रहेगा ,अटल जी अमर रहे अटल जी अमर रहे के नारों से सूचना केन्द्र चोराहा गूंज उठा इस कार्यक्रम के जिला कार्यक्रम प्रभारी एवम जिला महामंत्री राकेश ओझा ने कार्यक्रम का संचालन किया। श्रद्धांजलि सभा के बाद अस्थि कलश यात्रा का रथ हाईवे पर होते हुए हमीरगढ़ बस स्टैंड पंहुचा। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी को हार्दिक श्रद्धांजलि दी।

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना