⭕ *सीएम राजे ने किए बाबा रामदेव के दर्शन
⭕ *सीएम राजे ने किए बाबा रामदेव के दर्शन*
जैसलमेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान गौरव यात्रा के दूसरे चरण का आगाज स्वर्ण नगरी से कर दिया है. यात्रा के दौरान सीएम राजे ने जन जन की आस्था के प्रतीक बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर देश- प्रदेश में अमन, चैन और खुशहाली की कामना की.मुख्यमंत्री राजे जैसलमेर में आम सभा को संबोधित करने के बाद रामदेवरा पहुंची. रामदेवरा हेलीपेड पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह, विधायक शैतानसिंह सहित जन प्रतिनिधियों ने राजे का गर्मजोशी से स्वागत किया. हेलीपेड से राजे सीधे बाबा रामदेव की समाधि स्थल पहुंची.बाबा की समाधि पर राजे ने विशेष पूजा अर्चना की साथ ही देश और प्रदेश में अमन, चैन व खुशहाली की कामना की. उसके बाद वसुंधरा राजे ने रामदेवरा में विशाल जन सभा को संबोधित किया. इस अवसर राजे ने पूर्व कांग्रेस सरकार की जमकर खिलाफत करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में प्रदेश का विकास ठप्प हो गया था. हमारी सरकार बनने के बाद प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है. उन्होंने पोकरण क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को भी गिनाया.