मॉडल स्कूल बागोर
बगोर :- स्कूल में करंट की शिकायत करने पर छात्र-छात्राओं को पीटा बागौर के राजकीय स्वामी विवेकानंद मांडल विद्यालय मे बुधवार को कक्षा कक्ष में करंट दौडऩे की शिकायत को गंभीरता से लेने के बजाय प्रधानाध्यापक ने छात्रों को न केवल पीटा, बल्कि उन्हें कमरे से बाहर निकाल दिया। इससे नाराज छात्रों ने आज स्कूल के बाहर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, स्कूल की नौंवीं कक्षा में बुधवार को करंट दौड़ रहा था। इसे लेकर छात्र शिकायत दर्ज कराने प्रधानाचार्य के पास पहुंचे। संस्था प्रधान ने शिकायत को गंम्भीरता से नही लिया। छात्रों को उल्टा डंडे से मारपीट कर छात्रों को बाहर निकाल दिया। इससे नाराज छात्रों ने आज स्कूल के बाहर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि उनकी शिकायत सुनकर समाधान करने के बजाय प्रधानाचार्य ने छात्रों को विद्यालय विकास शुल्क जमा कराने की हिदायत दे दी। छात्रों ने इसकी शिकायत हेल्पलाइन पर की। उसके बाद आज सुबह अधिकारी मोके पर पहुच कर परिजनों व छात्रों से बात की ।
मॉडल विद्यालय में छात्रों के साथ घटना के बाद माध्यमिक डिईओ योगेश पारिक ने बताया की बागौर मॉडल विद्यायल की लगातार शिकायत मिल रही है, कल और आज हुई घटना के बाद शुक्रवार को वे, स्वयं स्कूल पहुंच कर जांच करेंगे और दोषी पाये जाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।