ग्रामीण भारी बारिश मे दाह संस्कार करने कॊ मजबूर, लोगो मे रोष तीन घंटे देरी सें हुआ अंतिम संस्कार
रोहित सोनी ) @
आसींद उपखंड क्षेत्र के गागलाश ग्राम पंचायत उदलेपुरा गांव मैं श्मशान घाट पर छाया एवं ठहरने की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है़ । गांव में आज मनसा पुत्री गोपाल लाल बलाई की मृत्यु हो जाने पर उसे अंतिम संस्कार के लिए श्मशानघाट ले जाया गया जहां तेज बारिश होने पर लोगों को इधर उधर भागना पड़ा वही देह संस्कार में काफी समस्याओं हुई श्मशान भूमि पर छाया एवं ठहरने की व्यवस्था के लिए टिन सेट नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार भी बारिश में करना पड़ा
उदयपुरा गांव के प्रभु लाल कुमावत ने बताया की आज ही हमारे गांव में एक लड़की की मृत्यु हुई अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों ने भारी बारिश में आसमान के नीचे अंतिम संस्कार किया बड़ी मुश्किल से 3 घंटे बाद अंतिम संस्कार हुआ लोगों ने टायर केरोसिन एवं कई तरह के उपाय ढूंढ कर अंतिम संस्कार किया
बारिश के समय में ग्रामीणों को देह संस्कार में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है परंतु पंचायत विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है पिछले 3 सालों से श्मशान भूमि के यही हाल है प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं ।