मेरा बूथ मेरा गौरव शक्ति प्रोजेक्ट का आयोजन
मेरा बूथ मेरा गौरव शक्ति प्रोजेक्ट का आयोजन
रायल ( मुकेश चोधरी )
कालियास पंचायत में कांग्रेस का मेरा बूथ मेरा गौरव शक्ति प्रोजेक्ट कार्यक्रम गड्डी चारभुजा जी के यहां आयोजन हुआ। जिसमें विशाल वाहन रैली निकालकर प्रोग्राम की शुरुआत की जिसमे मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष पंचायत समिति आसीन्द मनसुख सिंह गुर्जर थे। कार्यक्रम की शुरुआत की मुख्य अतिथि गुर्जर ने युवा साथियो को वन बूथ टेन यूथ से अपने बूथ को मजबूत करने का संदेश दिया। साथ ही गुर्जर ने शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने की बात बताई वह गांव को नशा मुक्त करने पर जोर देने की बात कही। कार्यक्रम को पंचायत समिति सदस्य नारायण गुर्जर, निम्बाराम गुर्जर डेयरी अध्यक्ष , परमेश्वर जाट कालियास, राजू फागणा , बीरबल लोहार,टीकम वर्मा, राजू शर्मा , राम महाराज , पखराज गढ़वाल, गोपाल रावत, भवँर बागरिया ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम मैं कालियास करजालिया पंचायत के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। मोके पर देवसेना जिलाध्यक्ष लादूलाल गुर्जर, राहुल देव,हिन्दू गुर्जर आकड्सदा, ,सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।