फेसबुक-इंस्टाग्राम पर आएगा टाइम मैनेजमेंट टूल: सोशल मीडिया पर कितना समय बिताना है, यह खुद तय कर सकेंगे
गैजेट डेस्क. फेसबुक ने बुधवार को अपनी मोबाइल ऐप और इंस्टाग्राम ऐप के लिए नए टाइम मैनेजमेंट टूल्स की घोषणा की। इन टूल्स के आने के बाद यूजर्स के पास यह कंट्रोल रहेगा कि वे कितना समय सोशल मीडिया पर बिताने चाहते हैं।
इंस्टाग्राम पर यह टूल 'योर एक्टिविटी' के नाम से रहेगा, जबकि फेसबुक पर 'योर टाइम ऑन फेसबुक' के नाम से रहेगा। इन टूल्स की सेटिंग में जाकर यूजर्स देख सकेंगे कि उन्होंने दिनभर इन प्लेटफॉर्म पर कितना वक्त बिताया। साथ ही इनमें रिमाइंडर और नोटिफिकेशंस भी सेट किए जा सकेंगे।
नए टूल्स में होंगे तीन फंक्शन
1. योर एक्टिविटी : इस टैब में यूजर्स सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर रोज बिताया गया वक्त और एवरेज टाइम देख सकेंगे
2. रिमाइंडर अलर्ट : आपने जो भी समय सोशल मीडिया सर्फिंग के लिए तय किया होगा, वो पूरा होने के बाद रिमाइंडर भेज दिया जाएगा।
3. नोटिफिकेशंस : इसमें यूजर्स के पास टाइम लिमिट से जुड़े नोटिफिकेशंस शुरू करने या बंद करने का ऑप्शन होगा।