मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

नमाज पढ़ कर निकलते ही पुलिसवाले की आतंकियों ने की हत्या

-


 

जम्मू-ईद-अल-अजहा के मौके पर भी आतंकी अपनी नापाक हरकत करने से बाज नहीं आए हैं. बुधवार सुबह जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने एक ट्रेनी पुलिसवाले की गोली मार की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी कुलगाम के अवगाम गांव में मस्जिद में नमाज पढ़ कर बाहर आ रहा था.

सुरक्षाकर्मी का नाम फयाज अहमद बताया जा रहा है. फयाज अहमद अभी तक स्पेशल पुलिस अफसर के तौर पर काम कर रहे थे, हाल ही में उन्हें प्रमोशन मिला था और वह कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात होने वाले थे. जम्मू-कश्मीर पुलिस को शक है कि इस हमले के पीछे हिज्बुल मुजाहिद्दीन का हाथ हो सकता है.

बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों के लिए घर छुट्टियां मनाने आए थे. अहमद को गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हुई. मौत के कुछ देर बाद उनका जनाजा निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

श्रीनगर में फहराए पाकिस्तानी झंडे

दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाज इस मौके पर भी अपनी हरकत से बाज नहीं आए. श्रीनगर में बुधवार को ईद की नमाज पढ़ने के बाद कुछ लोगों ने पाकिस्तान और ISIS के झंडे लहराए. इस दौरान वहां पर मौजूद सुरक्षाबलों पर भी पत्थरबाजी भी की.

BJP कार्यकर्ता की भी हुई हत्या

वहीं इससे पहले पुलवामा में देर रात 2 बजे आतंकियों ने बीजेपी कार्यकर्ता के घर में घुसकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पुलवामा में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या पर ट्वीट कर कहा- 'बीजेपी कार्यकर्ता शब्बीर अहमद भट की मौत की खबर से बहुत अधिक दुखी हूं. इस कायराना हरकत की घोर निंदा करता हूं.''

  

from hindi news https://ift.tt/2NcGfTu
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना