मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

लाखो की लूट का खुलासा में दो व्यक्ति गिरफ्तार , रायला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायला | राष्ट्रीय राजमार्ग 79 पर रायला इलाके में ईरास चोराये पर पिछले दिनों 31 जुलाई की रात को एक ट्रक चालक को अगवा कर एक लाखो की लूट को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को सोमवार को रायला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।


जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के अनुसार एक अगस्त को लोहिंगा, हरियाणा निवासी तोफिक खान पुत्र जबरूद्दीन मेव ने रिपोर्ट दी कि वह मधुसूदन ट्रांसपोर्ट कम्पनी जयपुर का ट्रक लेकर 31 जुलाई को शाम पौने आठ बजे सुप्रीम ट्रांसपोर्ट कम्पनी भीलवाड़ा से डेनिम कपड़े की गांठे भरकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ। रायला के पास ईरास चोराये पर शिमला इन होटल पर खाने के लिए मुख्य सड़क से घूमने के लिए रूका कि अचानक चालक साइड की ओर दो जबकि खलासी साइड पर एक व्यक्ति चढ़ गया।


इन लोगों ने उसका मुंह व आंखें, पैर बांध दिये। उसे ट्रक में पीछे की ओर पटक कर ले गये थे । जो करीब दस किमी दूर ले जाकर ड्राइवर को जंगल में फटक कर ट्रक ले भाग थे लूटर । चालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की।


साइबर सेल टीम की जांच व अन्य सुराग जुटाने के बाद पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद आरजिया निवासी आबिद पुत्र मोहम्मद हुसैन मंसूरी व लुहारिया निवासी फारूख पुत्र फजलुदीन पठान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशादेही से लूटा गया ट्रक भी बरामद कर लिया है। आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इनके साथियों की तलाश कर रही है।


दोनों डॉक्टर बताये गये हैं, जो गांव में ही बवासीर पीडि़तों का उपचार कर रहे थे। इन दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही लूटा गया ट्रक व वारदात में काम ली वैगन आर कार बरामद कर ली। कपड़ा अभी बरामद नहीं हो पाया है। पुलिस को तीन और लोगों की तलाश है।


सारी जानकारी थी गिरोह को

चालक मेव, भीलवाड़ा से कपड़ा लेकर कब रवाना होगा और खाना खाने कहां रुकेगा। ऐसी सारी जानकारियां इस गिरोह को थी। ऐसे में माना जा रहा है कि इस गिरोह को चलाने वाला कोई व्यक्ति ट्रांसपोर्ट नगर में ही सक्रिय है। हालांकि यह आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है, लेकिन इसके साथ ही गिरोह से जुड़े लोग पुलिस की केस डायरी में नामजद हो चुके हैं। इनमें एक चित्तौड़ व दूसरा मध्यप्रदेश का बताया जा रहा है।


Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना