सातोला का खेड़ा व गेहूली विद्यालय मे साईकिल वितरण
सातोला का खेड़ा व गेहूली विद्यालय मे साईकिल वितरण
कोटड़ी ( भैरू चौधरी ) क्षैत्र के सातोला का खेड़ा व गेहूली ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 9 वी कक्षा की छात्राओ को साईकिल वितरीत की गई ! सातौला का खेड़ा सरपंच शिवप्रकाश ओझा ने छात्राओ को साईकिल वितरन कार्यक्रम के दौरान कहा की छात्राए सरकार के उद्देश्य व परिवार के सपने को पुरा करे ओर मन लगा कर पढ़ाई करे विद्यालय मे धन की कमी नही आने दी जायेगी ! भाजपा मण्डल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह छापडेल ने कहा कि सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। बालिका शिक्षित होगी तो दो परिवार शिक्षित होंगे इसलिए बालिकाओ को उच्च शिक्षा करने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रधानाअध्यापिका राधिका शर्मा , महेन्द्र मीणा सहीत विद्यालय स्टाप उपस्थित थे। वही गेहूली राजकिय विद्यालय मे सरपंच भूपेन्द्र सिह राणावत व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गोपाल सुवालका ने साईकिल वितरण किया इस दौरान छात्राओ ने अध्यापको की कमी की बात रखी जिस पर सरंपच भुुपेन्द्र सिह व मंडल उपाध्यक्ष गोपाल सुवालका ने भरोषा दिलाया की जल्द ही अध्यापको की कमी को पुरा किया जायेगा ! इस अवसर पर प्रधानाध्यापक कैलाश उपाध्याय , वार्ड पंच शंकर गुर्जर , रामकिशन गुर्जर सहित विद्यालय स्टाप उपस्थित थे।