मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

राजस्थानः गो तस्करों ने स्थानीय लोगों पर चलाई गोली, एक गाय की मौत





राजस्थान के भरतपुर जिले में गो तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कई गाय एक पिकअप गाड़ी में भरकर ले जाई जा रही थीं. जब स्थानीय लोगों ने तस्करों का विरोध किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें कई लोग बाल-बाल बच गए.

घटना भरतपुर जिले के कामा कस्बे की है. जहां मंगलवार की सुबह सवेरे विमल कुंड के पास कुछ गाय बैठी थीं. तभी गो तस्कर एक पिकअप गाड़ी लेकर वहां पहुंचे और जबरन गायों को गाड़ी में भरना शुरू कर दिया. इस बात की भनक लगते ही स्थानीय लोग भी वहां इकट्ठा होकर पहुंच गए और गो तस्करों का विरोध शुरू कर दिया.

इस बीच खुद घिरता देख गो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें स्थानीय लोग बाल बाल बच गए. फायरिंग की वजह तस्कर करीब आधा दर्जन गोवंश को ले जाने में सफल रहे. जल्दबाजी में वे एक गाय को वहीं छोड़ गए. जिसके हाथ पैर बंधे हुए थे. बाद में उस गाय की मौत हो गई.

गो तस्करी की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान उठाए. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र से आए दिन गो तस्कर जबरन गोवंश को ले जा रहे हैं. लेकिन पुलिस गो तस्करी पर रोक लगाने में असफल साबित हो रही है.

  

from hindi news https://ift.tt/2wkCOnk
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना