मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

महिला मोर्चा ने राहगीरों को रक्षासूत्र बांध कर मनाया रक्षाबंधन पर्व


भीलवाड़ा -:
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती कोगटा ने बताया कि रक्षा बंधन पर्व की शुरूआत पेच एरिया से हुई, जहां मोर्चा सदस्याओं ने राहगीरों का तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधते हुए मुंह मीठा करवाया। बाद में सदस्याएं यातायात थाने पहुंची वहां मौजूद सभी यातायात कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर मुंह मीठा करवाते हुए शुभकामनाएं दी। अन्त में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सदस्याओं ने जिला पुलिस अधीक्षक डॉ रामेश्वर सिंह व अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सैनी को रक्षा सूत्र बांधा। मोर्चा सदस्याओं ने पुलिस अधिकारियों से रक्षा बंधन पर्व पर बहनों की सुरक्षा के लिए विशेष इन्तजाम करने की भी मांग की। इस दौरान मीडियाकर्मियों का भी मोर्चा सदस्याओं ने रक्षा सूत्र बांध कर मुंह मीठा करवाया। कार्यक्रम में पार्षद खुशबू शुक्ला, गणेश मण्डल अध्यक्ष स्वाति सोनी, प्रताप मण्डल अध्यक्ष मधुबाला अग्रवाल, गायत्री शर्मा, अंजना सुखवाल, एस्टर श्रेष्ठ, महिमा श्रेष्ठ, सज्जन कंवर आदि सदस्याएं मौजूद थी

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना