मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

वाजपेयी की तेरहवीं में कानपुर में प्रशंसकों ने सिर मुड़वाए





अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों के विसर्जन के बाद अब उत्तर प्रदेश में प्रशंसकों ने पूर्व प्रधानमंत्री की तेरहवीं संस्कार को अपने-अपने अंदाज में मनाया.

कानपुर में 'मिनी अटल' के नाम से मशहूर देवी प्रसाद गुप्ता ने अटल बिहारी वाजपेयी की तेरहवीं अनोखे ढंग से मनाई. 'मिनी अटल' ने अपने दो साथियों समेत अपना सिर मुंड़वाकर पूरे विधि विधान से तेरहवीं को संपन्न किया.

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न वाजपेयी के निधन के 13 दिन बाद शहर के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की तेहरवीं नए अंदाज में मनाई. शहर के फूलबाग चौराहे पर दीनदयाल प्रतिमा के नीचे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बाकायदा मुंडन संस्कार कराया जिसके बाद उन्होंने हवन पूजन कर 11 पुरोहितों को भोजन कराकर उन्हें भेंट भी दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गौदान भी किया.

देवी प्रसाद गुप्ता उर्फ 'मिनी अटल ' ने बताया कि बुधवार को हम लोगों ने वाजपेयी जी की तेरहवीं मनाई. हम लोग वाजपेयी जी को अपना पिता मानते थे इसलिए हम लोगों ने उनकी तेहरवीं के दिन बाकायदा अपना सर मुंडवाया कर पूरे विधि-विधान के साथ पूजन कर श्रद्धांजलि दी.

उन्होंने बताया कि पूजन के दौरान वैदिक मंत्र उच्चारण किया गया जिससे वाजपेयी जी की आत्मा को शांति मिल सके. इसके साथ ही हम लोगों ने 11 ब्राह्मणों को भोजन कराकर गौदान भी दिया.

इस कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हुईं, कार्यक्रम में दो अन्य कार्यकर्ता गप्पू साहू के साथ अरुण वाजपेयी ने भी मुंडन कराया.



from hindi news https://ift.tt/2PPHn12
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना