विद्युत जन सुनवाई आज सांगानेर में होंगी शिकायतों की जांच
भीलवाड़ा। अजमेर विद्युत वितरण निगम एवं सेवा प्रदाता कंपनी सिक्योर के संयुक्त तत्वावधान में शहर के सांगानेर क्षेत्र के रावला चौक में मंगलवार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत जन सुनवाई का आयोजन होगा। इसमें उपभोक्ताओं के बिल बढ़ने संबंधी शिकायतों, नए कनेक्शन, बिल में नाम- पता सुधार आदि के कार्य निपटाए जाएंगे।
सिक्योर के स्थानीय हैड अमित माथुर ने बताया कि मई व जून माह में तेज गर्मी के कारण बिजली उपभोग बढा है
जिससे बिल बढे और उपभोक्ताओं के घर के बजट गड़बड़ाये हैं। सिक्योर उपभोक्ताओं के साथ है। जन सुनवाई में ऐसे उपभोक्ताओं के बिलों का विश्लेषण किया जाएगा। उपभोक्ता को बिल में जुड़े विद्युत उपभोग राशि, स्थाई शुल्क व अन्य चार्ज की गणना का तरीका समझाया जाएगा, ताकि वे स्वयं भी अपने बिल की जाँच कर सके।