मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

बिजली कटौती से परेशान

भीलवाड़ा :- शहर में आए दिन हो रही अघोषित बिजली कटौती और उपभोक्ताओं के बिजली के बिल में बढ़ी हुई आ रही राशि को को देखते हुए भीलवाड़ावासियों को समस्या से निजात दिलाने को लेकर बुधवार को नगर विकास न्यास अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल सहित कई भाजपा नेताओं ने जयपुर में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व माननीय मुख्यमंत्री के करीबी अशोक परनामी से मिले। न्यास अध्यक्ष खंडेलवाल ने बताया कि डॉ. परनामी को भीलवाड़ा में सिक्योर कंपनी द्वारा की जा  रही बिजली से संबंधित अव्यवस्थाओं के बारे में अवगत करा कर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से शिकायत की गई। साथ ही भीलवाड़ा शहर में सिक्योर कंपनी के बिजली का ठेका निरस्त कराने की मांग रखी।

शहरवासियों को राहत देने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल और नगर विकास न्यास के चेयरमेन गोपाल खण्डेलवाल बुधवार तड़के ही जयपुर पहुंच गए। जहां पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी से मुलाकात की और उन्हें भीलवाड़ा में सिक्योर कम्पनी को ठेका देने के बाद से ही उपभोक्ताओं के बढ़े हुए बिल राशि आने व हाई वोल्टेज के कारण विद्युत  उपकरण जलने तथा कई कॉलोनियों में आए दिन अघोषित बिजली की कटौती की परेशानियों के बारे में अवगत कराते हुए शहरवासियों की परेशानी को माननीय मुख्यमंत्री से भीलवाड़ा में सिक्योर कंपनी का ठेका निरस्त करने की मांग रखी।

विदित हो कि सरकार ने सिक्योर कम्पनी को भीलवाड़ा शहर की बिजली  व्यवस्थाएं सुधारने और मीटर बदलने का जिम्मा सौपा था। लेकिन हालात कुछ अलग ही होने से शहरवासियों को उल्टा परेशान होना पड़ रहा है। इसी परेशानियों को समझते हुए भीलवाड़ा शहर की जनता को राहत दिलाने यूआईटी चैयरमेन खंडेलवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष अग्रवाल ने माननीय मुख्यमंत्री तक बात पंहुचाने की पहल की है। यूआईटी चैयरमेन खंडेलवाल ने शहरवासियों से मुख्यमंत्री की ओर से भरोसा जताया कि जल्द ही उनको बिजली की समस्या से राहत प्रदान की जाएगी।


Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना