कपिल शर्मा के फैन्स के लिए खुशखबरी, इस शो के साथ वापसी करने वाले हैं कॉमेडी किंग
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
कपिल शर्मा के फैन्स के लिए खुशखबरी, इस शो के साथ वापसी करने वाले हैं कॉमेडी किंग
कॉमेडियन और बॉलीवुड एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के फैन्स के लिए गुड न्यूज आ गई है. टेलीविजन की दुनिया के कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा जल्द ही कॉमेडी शो के साथ टीवी पर दस्तक
कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) वापसी को तैयार
खास बातें
वापसी को तैयार कपिल शर्मा
कॉमेडी के साथ लौटेंगे कॉमेडी किंग
अक्टूबर में आ सकता है नया शो
कॉमेडियन और बॉलीवुड एक्टर कपिल शर्मा(Kapil Sharma) के फैन्स के लिए गुड न्यूज आ गई है. टेलीविजन की दुनिया के कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा जल्द ही कॉमेडी शो के साथ टीवी पर दस्तक दे सकते हैं. कपिल शर्मा से जुड़ी खबरें आ रही हैं कि वे अक्टूबर में टीवी पर नए शो के साथ धमाकेदार वापसी कर सकते हैं. मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' को डायरेक्ट करने वाले भारत कुकरेती इस शो को डायरेक्ट कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि शो पूरी तरह से कॉमेडी बेस्ड होगा. कपिल शर्मा काफी लंबे समय से खराब सेहत की वजह से टेलीविजन से दूरी बनाए हुए हैं. लेकिन अब वे वापसी के लिए कमर कस रहे हैं.
संजय लीला भंसाली का गरबा सॉन्ग का फॉर्मूला सबसे कामयाब,फिल्म भुज: दी प्राइड में 2 गरबा सॉन्ग थे, पर किसी को याद तक नहीं source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/taapsees-ghani-kool-chhori-got-more-than-one-crore-views-but-did-not-play-in-the-ground-129020239.html