मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

रैगिंग के दौरान जूनियर छात्रों को मुर्गा बनाकर पीटा, सिर भी मुंडवाए





उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ रैगिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां प्रथम वर्ष के छात्रों को मुर्गा बनाकर उनकी पिटाई की गई और कई छात्रों के सिर भी मुंडवा दिए गए.

जानकारी के मुताबिक मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेजमें जूनियर छात्रों के साथ हद दर्जे की बदसलूकी की गई. रैगिंग करते वक्त उन्हें मुर्गा बनाया गया. मना करने पर उनकी बुरी तरह से पिटाई की गई और कई मेडिकल छात्रों के सिर भी मुंडवा दिये गए.

दरअसल, मेडिकल कॉलेज में छात्रों की क्लासेस 20 अगस्त से शुरू हुई हैं और बीच में बकरीद की छुट्टी के बाद मंगलवार को फिर से क्लास थी. सुबह से ही नये छात्रों को फरमान दिया गया कि वह सीनियर्स के सामने निकलते वक्त शर्ट की तीसरी बटन देख कर के चलें यानी कि सर झुका कर चलें.

फरमान के मुताबिक जिन छात्रों ने ऐसा नहीं किया. उनके साथ बेहद बुरा बर्ताव किया गया. पहले सजा के तौर पर उन्हें मुर्गा बनाया गया और जिन्होंने ऐसा नहीं किया उनकी बुरी तरह से पिटाई की गई. रैगिंग से पीड़ित एक छात्र ने अपने पिता से आपबीती सुनाई, जिसके बाद पिता ने पुलिस से शिकायत करने को कहा.

पीड़ित छात्र का कहना यह भी था कि उसे शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है. इस बारे में मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया अभी तक नहीं दी गई है. लेकिन प्रथम वर्ष के पीड़ित छात्र इस घटना के बाद से काफी सहमे हुए हैं.



from hindi news https://ift.tt/2MB0oGd
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना