जहाजपुर के लाल ने किया कमाल, जीता गोल्ड मेडल
जहाजपुर के लाल ने किया कमाल, जीता गोल्ड मेडल

जहाजपुर। नेशनल स्पोट्स एण्ड फिजीकल फिटनेस बोर्ड द्वारा हरियाणा मे आयोजित नेशनल स्पोट्स एण्ड फिजीकल फिटनेस चैम्पियनशीप गोल्ड मेडल 200 मीटर रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर जीता है।
जहाजपुर क्षेत्र के मायला पोलिया निवासी उत्तमसिंह मीणा ने 17 से 19 अगस्त तक पानीपत हरियाणा में नेशनल स्र्पोट्स एण्ड फिजीकल फिटनेस बोर्ड द्वारा आयोजित नेशनल स्र्पोट्स एण्ड फिजीकल फिटनेस चैम्पियनशीप में भाग लेकर गोल्ड मेडल प्राप्त कर इस लाल ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
उत्तम के गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर समाजजनों, क्षेत्रवासियों, परिजनों द्वारा घर पर बधाई देने वालों के तांते लग गये। गांव मे मिठाईयां बटी व फटाके चलाये गये।