विधायक की अनदेखी के चलते, बदहाली को मजबूर जमवारामगढ़.
राजधानी जयपुर के निकट जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र राजधानी के इतना निकट होने के बाद भी विकास की राह देख रहा है क्योंकि हमेशा से जनप्रतिनिधियों ने यहां पर सिर्फ धन कमाने के लिए राजनीति की है यदि कुछ किया है तो वह है जनता का शोषण, आज यहां पर जनता का जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण बुरा हाल है लोगों ने आज तक यहां पर रामगढ़ बांध में पानी लाने, सेटेलाइट अस्पताल बनवाने ,पानी की समस्या को दूर करने, सड़कों का जाल बिछाने आदि बड़े मुद्दों को जनता के सामने रखकर जनता से वोट मांगे हैं और उस जनता को बेवकूफ बनाया है जिसने उन्हें सर आंखों पर बिठाया.... यह वादे हमेशा से किए जाते हैं लेकिन आज भी यह वादे भाषणों तक सीमित है किसी भी जनप्रतिनिधि ने जनता से किया अपना वादा नहीं निभाया है