आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा की बैठक
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा की बैठक आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर लव गार्डन स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई ।बैठक को प्रांत सह मंत्री गजेंद्र सिंह राठौड़ ,जिला सह प्रमुख दिनेश जी शर्मा, जिला सह संयोजक शरद सिंह चौहान ने संबोधित किया। जिला समिति सदस्य विजयपाल सिंह राठौड ने बताया कि विद्यार्थी परिषद छात्र संघ चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा कल 22 अगस्त, सांय 4:30 बजे सूचना केंद्र चौराहे पर करेगी। बैठक में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अनुराग पारीक, शंकर लाल गुर्जर मोहित माथुर जगदीश गुर्जर प्रियंका शक्तावत ,सौरव पारीक आकांक्षा विश्नोई, कुलदीप व्यास सिद्धार्थ शर्मा राघव दाधीच बालकृष्ण शर्मा बालकिशन शर्मा शांतिलाल भलाई वंदना जोशी भावना चंदेल रवि सिंह राठौड़ रोनक हिंगड आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।