मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

विराट ने फ्लॉप हुए बल्लेबाजों को पढ़ाया पाठ, इनसे सीखने की दी सलाह

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली 31 रनों से हार के बाद कहा है कि टीम को अपने खेल में सुधार करने और अपनी रणनीति को सही तरीके से लागू करने की जरूरत है। इंग्लैंड ने अपने 1000वें टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को भारत को मात देकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। मेजबान टीम ने भारत को 194 रनों का लक्ष्य दिया था। मेहमान टीम 54.2 ओवरों में सिर्फ 162 रनों पर ढेर होकर मैच गंवा बैठी। इस मैच में कोहली के अलावा कोई और भारतीय बल्लेबाज रन नहीं कर सका।


कोहली की शानदार बल्लेबाजी- 

कोहली ने पहली पारी में 225 गेंदों में 22 चौके और एक छक्के की मदद से 149 रनों की पारी खेली थी और दूसरी पारी में भी 93 गेंदों में 51 रन बनाए थे। हालांकि किसी और से समर्थन न मिलने के कारण उनका प्रयास व्यर्थ चला गया।


बेहतर शॉट चयन की जरुरत: कोहली- 

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कोहली ने कहा, "हमारे शॉट्स का चयन बेहतर हो सकता था। हमें बल्लेबाजी में अपनी रणनीति को सही तरीके से लागू करना होगा। इंग्लैंड ने हालांकि दमदार वापसी की। हमें इस मैच से सकारात्मक चीजें सीखकर आगे जाने की जरूरत है।" उन्होंने कहा, "हमने जिस तरह से इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआत की उससे हम खुश हैं। पहली पारी में निचले क्रम से सीखने की जरूरत है। ईशांत शर्मा और उमेश यादव विकेट पर टिके रहे थे।"


निचले क्रम के बल्लेबाजों को सराहा- 

कप्तान ने कहा, "ईशांत ने प्रतिबद्धता दिखाई वहीं उमेश हार्दिक के साथ खड़े रहे। इस मैच में कुछ भी छुपाने लायक नहीं है। हमें सकारात्मक रहने की जरूरत है।" कोहली ने पहली पारी में ईशांत के साथ नौवें विकेट के लिए 35 रन जोड़े थे तो वहीं उमेश के 10वें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की थी। कोहली ने मैच में रोमांचक मुकाबले की तारीफ की। उन्होंने कहा, "जो लोग स्टेडियम में आए थे या घर पर देख रहे थे उनके लिए यह शानदार मैच था। इस रोमांचक मैच का हिस्सा बनकर मैं खुश हूं। मैच में कुछ ऐसे पल थे जहां हमने वापसी की।"


साझेदारी की कमी से हारे मैच-

उन्होंने कहा, "इंग्लैंड जैसी टीम हर दिन आपको अपकी मर्जी के मुताबिक नहीं खेलने देगी। उन्होंने हमें कड़ी मेहनत करने पर मजबूर किया। इससे सीरीज में रोमांच बढ़ जाएगा।" पहली पारी में 149 रनों के बारे में पूछे जाने पर कोहली ने कहा, "टीम के लिहाज से देखा जाए तो मैंने पहली पारी में जो रन बनाए उसकी जरूरत थी। ऐडिलेड के बाद दूसरी पारी जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।" कप्तान ने कहा, "अगर हम यह मैच जीत गए होते तो और अच्छा होता। दूसरी पारी में एक और साझेदारी हमें मैच जीता सकती थी। हमें सोचना होगा कि हम किस तरह से दोबारा एक साथ आकर जीत सकते हैं।"


Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना