देह दान व कई लोगों ने नेत्र दान की घोषणा कर विश्व ऑर्गन दिवस बनाया
भीलवाड़ा जिले के लॉयंस क्लब भीलवाड़ा टेक्स्टायल सिटी ,लॉयंस क्लब रुबी के संयुक्त तत्वाधान में विश्व ऑर्गन दिवस पर अतिरिक्त पुलिश अधीक्षक कार्यालय में विमोचन किया गया । अद्यक्ष अनिल छाज़ेड ने कहा की आज 13 अगस्त को ऑर्गन डोनेशन डे हे भारत में अंगों की कमी से हर वर्ष 5 लाख से ज्यादा मौते हो जाती है केवल 5 हजार किडनी ट्रांसप्लांट होती है जबकि जरुरत 175 हज़ार किडनियों की है ऐसे ही 50 हज़ार लीवर के स्थान पर केवल 1000 का ही ट्रांसप्लांट हो पाता है ब्रेन डेथ के बाद एक व्यक्ति 8 मरीजों की जिंदगी बचा सकता है।इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल छाज़ेड व सचिव हरीश पोरवाल के नेतृत्व में सुरेंद्र जैन, एस॰एस॰ गंबीर व स्वयं अतिरिक्त पुलिश अधीक्षक महोदय अरुण मदचया ने देह दान व कई लीगों ने नेत्र दान की घोषणा की ,मदचया ने कहा कि कि रक्त दान , नेत्र दान व ऑर्गन डोनेशन के प्रति जागरूकता फेलाये , इस अभियान को धीमा न पड़ने दे ,आपके द्वारा दिए गए दान से किसी की ज़िंदगी बचती ह तो इससे बड़ा कोई उपहार नहि हो सकता । विमोचन को लेकर आयोजन संयोजक लॉयन सुरेंद्र जैन, लॉयन एस॰एस॰ गंबीर, लॉयन हरीश पोरवाल ,लॉयन अर्चना सोनी , लॉयन निशा सोनी ,लॉयन प्रमोद बगनानी,मोहम्मद हारूँन रंगरेज , महादेव गुज़र सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे |