8 हजार की रिश्वत लेते भीम पटवारी गिरफ्तार
भीम -: भीम पटवारी 8000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार खाता खोलने की एवज में मांगे थे दस हजार लसानी 23 अगस्त भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाड़ा- के दल ने जमीन का नामान्तरण खोलने की एवज में 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते भीम पटवारी मिठूसिंह रावत को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दो हजार रुपए पहले लेने के बाद टरकाते रहे और बाद में आठ हजार रुपए और देने पर ही नामान्तरण खोलने की बात कही। आरोपित पटवार संघ राजसमंद के जिलाध्यक्ष है।एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश गुप्ता ने बताया कि टोगी निवासी कुशालसिंह ने जमीन का उसकी मां व मामा के नाम नामान्तण खोलने के लिए पटवार मंडल में आवेदन किया। इस पर मंडावर (देवगढ़) निवासी भीम व टोगी पटवारी मिठूसिंह पुत्र केसरसिंह द्वारा रिश्वत की मांग की गई। इस पर फरियादी कुशालसिंह ने 2 हजार रुपए दे दिए। फिर भी नामान्तरण नहीं खोला गया। इससे आहत कुशालसिंह ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाड़ा में शिकायत दर्ज करवाई। एसीबी द्वारा 12 जुलाई को सत्यापन कराया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके तहत पटवारी ने 10 हजार रुपए मांगे, मगर बाद में फरियादी द्वारा कम करने की गुजारिश के बाद 8 हजार रुपए पर सहमति बनी। उसके बाद में गुरुवार को भीम पटवार मंडल में 8 हजार रुपए में रिश्वत ली। फिर फरियादी का इशारा पाते ही एसीबी भीलवाड़ा के सीआई शिवप्रकाश, हैड कांस्टेबल गोपाल जोशी, प्रहलाद, नेमीचंद ने घेराबंदी कर पटवारी को दबोच लिया। साथ ही उसके हाथ धुलवाए, तो रंग उभर आया। एसीबी दल ने गिरफ्तार कर भीलवाड़ा ले गए, जिसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।